दिल्ली सरकार के अधिकार, केंद्र समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में

दिल्ली में पानी और सीवर के लिए नहीं देना होगा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट चार्ज

अब दिल्ली में रह रहे लोगों को पानी (water) व सीवर (sewer ) कनेक्शन (connection) के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट चार्ज (Charges) नहीं देना होगा (waive off ) ।

यह घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को  यह भी दावा किया कि इससे दिल्ली के लाखों लोगों को होगी हजारों से सवा लाख रुपये की बचत होगी। अब दिल्ली में सभी को महज 2310 रुपये खर्च कर पानी व सीवर का कनेक्शन (connection)  मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस पर दिल्ली जल बोर्ड ने मुहर लगा दी है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को 2310 रुपये देकर पानी व सीवर कनेक्शन (connection) मिलने लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दिल्ली के अंदर अनअकाउंटेड वाटर मांग में भी कमी आएगी। साथ ही लोगों को अवैध कनेक्शन (connection) और उससे होने वाली परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी व सीवर के  इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना सरकार का काम है। लोग टैक्स देते हैं, इस कारण इंफ्रास्ट्रक्चर पर उनका हक है।

केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से दिल्ली में पानी और सीवर में बड़ा रिफार्म आएगा। अभी लोग पानी और सीवर की नई पाईप लाईन डलने के बाद भी कनेक्शन (connection) लेने से बचते थें। अब इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट चार्ज माफ होने के बाद कनेक्शन (connection) लेने वालों की संख्या में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लोगों से रिकवरी नहीं करेंगे। अब पानी और सीवर के लिए सभी को  2310 रुपये ही देना पड़ेगा, प्लाट का साईज चाहें कुछ भी हो।

केजरीवाल ने  कहा पहले दो सौ वर्गमीटर के प्लाट पर सीवर व पानी के लिए 114110 रुपये देने होते थें। जबकि 300 वर्गमीटर के प्लाट के लिए 124100 रुपये देने पड़ते थें। यह बहुत ज्यादा था। इतना किसी के लिए देना असंभव है। इस कारण अब डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रकचर चार्ज खत्म कर दिया गया है।

लोगों को देनी होती थी इतनी रकम
प्लाट साइज   डेवलपमेंट चार्ज       इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज

50                   5000
100               10000

200              20000                        55080 (LIG), 91800 (MIG)

300              30000                       55080 (एलआईजी), 91800 (MIG)

अब लगेगा सिर्फ यह चार्ज  – 2310 रुपये
फार्म – 10 रुपये
ओपनिंग फी – 250
पानी एडवांस चार्ज – 1000
सिक्योरिटी – 250
आरआर चार्ज – 800
कुल –   2310

केजरीवाल सरकार में 1047 किलोमीटर बदली पानी की पाईप लाईन
वर्ष          पाईप लाईन
2015      –     133 किलोमीटर
2015-16   –   158 किलोमीटर
2016-17   –   211 किलोमीटर
2017-18   –  263 किलोमीटर
2018-19    –   282 किलोमीटर
कुल       –       1047 किलोमीटर

केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद इतनी पुरानी सीवर लाईन बदली गई
2015-16 –   44
2016-17 –   57
2017-18-    87
2018-19 –   123
2019-20 (अब तक)  – 61
कुल – 372 किलोमीटर

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद इतनी नई सीवर लाईन डाली गई
2015-16 –   266
2016-17 –   132
2017-18-    248
2018-19 –   304
2019-20 (अब तक)  – 212
कुल – 1162 किलोमीटर