Lander Vikram

चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चला

भारतीय अं‍तरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम (Lander Vikram) का पता चल गया है कि उसकी लोकेशन कहां है।

लैंडर  विक्रम (Lander Vikram) से संपर्क टूटने के महज दो दिन के अंदर ही चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2)  के लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चल गया है।

ऑर्बिटर (Orbiter) ने थर्मल इमेजिंग (thermal image) से लैंडर (Lander Vikram) का पता लगा लिया है।

चंद्रयान -2 के ऑर्बिटर, थर्मल इमेजिंग इंफ्रा-रेड स्पेक्ट्रोमीटर (Infra-Red Spectrometer) को मूल रूप से चंद्रमा पर खनिजों की प्रकृति का अध्ययन करने और पानी की उपस्थिति की पुष्टि करने के दोहरे उद्देश्य के लिए जोड़ा गया है।

आकाशवाणी के अनुसार इसरो के प्रमुख डॉ के शिवन (Dr K Sivan) ने बताया कि ऑर्बिटर (Orbiter) ने लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से  का थर्मल चित्र तो भेजा है, लेकिन अभी तक उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

याद रहे कि एक दिन पहले ही चंद्रमा की सतह पर उतरने के अंतिम चरण में लैंडर विक्रम (Lander Vikram)से संपर्क टूट गया था।

इसरो लैंडर विक्रम (Lander Vikram)से से संपर्क बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

ऑर्बिटर चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा में करीब सौ किलोमीटर की औसत ऊंचाई पर उसका चक्‍कर लगा रहा है।