पिछले चार वर्षों के दौरान देश में 4 नए विज्ञान संग्रहालय स्थापित किये गए

संस्कृति मंत्रालय विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना के तहत देश भर में नए विज्ञान केंद्र या संग्रहालय विकसित कर रहा है।
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। पिछले चार वर्षों के दौरान देश में 4 नए विज्ञान संग्रहालय स्थापित किये गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में पालमपुर विज्ञान केंद्र, पालमपुर ,ओडिशा में बरगढ़ विज्ञान केंद्र, बरगढ़, त्रिपुरा में उदयपुर विज्ञान केंद्र, त्रिपुरा,बिहार में उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, बोधगया।

Bargarh Science Centre, Bargarh in Odisha

Bargarh Science Centre, Bargarh in Odisha

सभी विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित आम जनता के लिए खुले हुए हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न NCSM विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विज्ञान मेले, विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान नाटक, विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान, यात्रा विज्ञान प्रदर्शनी आदि जैसे कई वार्षिक कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।
विशेष दिनों में, स्थानीय स्कूलों के छात्रों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, हेरिटेज वॉक आदि में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है। 15 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को संग्रहालयों में निशुल्क प्रवेश मिलता है।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी.किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में दी।