आंधी

दिल्ली के आसपास धूल भरी आंधी, कुछ स्थानों पर ओले गिरे

हरियाणा के कुछ इलाकों, दिल्ली और नोएडा में  रविवार को धूल भरी आंधी आई और कुछ स्थानों में ओले भी गिरे। इससे तेज गर्मी के बाद तापमान में गिरावट भी आई। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर  में गरज के साथ आंधी की संभावना है।

खराब मौसम के कारण  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं। कुछ उड़ानों का रास्ता भी बदल दिया गया।

मौसम विभाग  की रविवार शाम को जारी चेतावनी के अनुसार देश के उत्‍तर पश्चिम में विक्षोभ के कारण उत्‍तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में फिर से आंधी-तूफान आने की आशंका है।

वर्तमान में एक पश्चिमी अशांति जम्मू और कश्मीर तथा पड़ोस में स्थित है और एक अन्य ताजा दबाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण हरियाणा में चक्रवात मंडरा रहा है तथा पूर्वोत्तर में मौसम में अशांति दिखाई देरही है।

देश के निचले इलाकों, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, पश्चिम बंगाल ,मेघालय,  नागालैंड में ताजा पश्चिमी अशांति के कारण  मौसम में उथल-पुथल रहेगी।

तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विदर्भ में कुछ स्थानों पर 14 मई हीट वेव की स्थिति बन रही है।