पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक केपीएस गिल नहीं रहे

नई दिल्ली, 26 मई (जनसमा)। भारतीय हाॅकी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक केपीएस गिल यानी कंवर पाल सिंह गिल नहीं रहे। शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका देहांत हो गया। वह 82 साल के थे।

पंजाब में आतंकवाद पर नियंत्रण में गिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिल को 1989 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वे 1988 से 1990 तथा 1991 से 1995 के बीच पंजाब पुलिस के महानिदेशक रहे।

अधिकृत जानकारी के अनुसार उन्हें 18 मई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी किडनी व दिल की बीमारियों का इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया।

(फाइल फोटो : आईएएनएस)