turtles

हरियाणा में उत्तर भारत का पहला स्वर्ण जंयती ब्रह्मसरोवर

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त। हरियाणा में उत्तर भारत का पहला स्वर्ण जंयती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का   जिला कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के गांव थाना में शिलान्यास किया गया। इस रिजर्व का जीणोद्धार 100 एकड़ भूमि में, लगभग 7.5 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसे एक तीर्थ स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
शिलान्यास अवसर पर ब्रह्मसरोवर में 3 विभिन्न प्रजातियों के कछुओं को भी छोड़ा गया है। इससे इस क्षेत्र में  आने वाले   पर्यटकों तथा तीर्थ यात्रियों को ब्रह्मसरोवर में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों एवं अन्य जीवों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

ब्रह्मसरोवर के विकसित होने से ग्रामवासियों को भी आजीविका मिलेगी और उनका उत्थान होगा। वहीं इसके साथ-साथ यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर भी उभरेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का 30 जुलाई को शिलान्यास करते हुए  ग्रामवासियों से अपील की कि वे वन व वन्य जीवों के सरंक्षण में अपना सहयोग दे ताकि वन्य प्राणियों का संरक्षण हो सके।