Dr Subhash Chandra

 राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्रा

राजभवन शिमला में  29 जुलाई, 2017 को एक संवाद श्रृंखला का शुभारम्भ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। इस अवसर पर सांसद एवं एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्रा  को सामाजिक और मीडिया क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद एवं एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्रा ने शिमला के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों एवं युवाओें से संवाद किया और सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों पर उनके प्रश्नां के उत्तर दिए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों का चिंतन उदारवादीहै। देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने का जज्बा और राष्ट्रहित में बलिदान का गौरवमयी इतिहास हिमाचल का रहा है। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।