Thakur

राज्यपाल ने जय राम ठाकुर को दिया सरकार बनाने का निमंत्रण

Himachalहिमाचल प्रदेश के  राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रविवार को नामित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश में सरकार का गठन करने के लिए निमंत्रण दिया।

इससे पूर्व, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए जय राम ठाकुर ने भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित राज्यपाल आचार्य देवव्रत से रविवार को राजभवन शिमला में भेंट की।

उन्होंने राज्यपाल को सरकार के गठन से सम्बन्धित पत्र प्रस्तुत किया।