Shimla

शिमला में 1918 के बाद दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म दिसंबर

शिमला, 31 दिसंबर | शिमला में बीते आठ सालों में दिसंबर सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। साथ ही साल 1918 के बाद यह दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म दिसंबर रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, “इस मौसम में शहर का औसत न्यूनतम तापमान साल 2008 में महीने की शुरुआत में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल दिसंबर के दौरान न्यूनतम औसत तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा कि इसके पहले महीने का उच्चतम न्यूनतम तापमान शिमला में 7.7 डिग्री सेल्सियस 1918 में दर्ज किया गया था।

इसी तरह उच्चतम अधिकतम तापमान इस महीने में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले उच्चतम तापमान 16.9 डिग्री दिसंबर 1998 में दर्ज किया गया था।

उन्होंने असामान्य उच्च तापमान के लिए राज्य भर में मानसून के बाद बारिश की कमी को जिम्मेदार ठहराया। यह बारिश 7.5 मीमी रही। यह सामान्य से 92 फीसद कम रही और साल 2005 के बाद सबसे कम वर्षा रही।

उन्होंने कहा, “यह राज्य में खास तौर से पश्चिमी विक्षोभ के कमी के कारण हुआ।”

राज्य की राजधानी से 250 किमी दूर कल्पा शहर अपने स्वादिष्ट सेब के लिए जाना जाता है। यहां इस साल भी महीने का सबसे अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

–आईएएनएस