Republic Day

सांस्कृतिक वैभव के साथ भारत आज मना रहा है 71वां गणतंत्र‍ दिवस

Republic Day ceremonyसांस्कृतिक वैभव के साथ भारत (India) आज 26 जनवरी, 2020 को 71वां गणतंत्र‍ दिवस (71st Republic Day) मना रहा है। लोगों की हिफाजत के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित (paying homage to martyrs) करक गणतंत्र दिवस परेड समारोह का शुभारंभ किया।

राजपथ पर आयोजित मुख्‍य समारोह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day ceremony) में ब्राजील के राष्‍ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो (President of Brazil Jair Messias Bolsonaro) मुख्‍य अतिथि थे।

Republic Day ceremony

हेड कांस्टेबल संगीता कुमारी लैडर क्लाइबिंग करती हुई।

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day ceremony)  परेड में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित कीगई। जम्‍मू-कश्‍मीर की झांकी पहली बार केन्‍द्र शासित प्रदेश के रूप में प्रस्तुत की गई।

राष्ट्रपति ने सलामी मंच पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। इसके बाद राष्‍ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दीगई।

इस वर्ष की इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day ceremony)  परेड का मुख्‍य आकर्षण सुखोई और हाल में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टरों का फ्लाईपास्‍ट हुआ।

गणतंत्र दिवस समारोह  (Republic Day ceremony) में 90 मिनट तक चलने वाली परेड में उपग्रह-रोधी हथियार-मिशन शक्ति और सेना का लडाकू टैंक भीष्म मुख्‍य आकर्षण रहेे।

Republic Day इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह  (Republic Day ceremony) में  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महिला दस्‍ते द्वारा मोटरसाइकिलों पर करतब, सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों दिल्ली पुलिस और एनसीसी के 16 मार्चिंग दस्‍ते परेड में शामिल हुए।

इसके अलावा सेना के 13 बैंड भी अपनी धुनों से लोगों को मोहित किया।
ि

दिल्‍ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और केन्‍द्रीय सुरक्षा बल के 20 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। राजपथ पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे भी लगाए गए हैं।