Modi in Buenos Aires

भारत 2022 में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2022 में भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

जी-20 शिखर सम्मेलन इटली आयोजित करना चाहता था किन्तु भारत की आजादी के 75 वे साल के संदर्भ में भारत में करने के अनुरोध पर इटली सहमत हो गया।

प्रधान मंत्री ने इस सौजन्यता के लिए इटाली का धन्यवाद किया।

जलवायु परिवर्तन पर पेरिस घोषणा पत्र लागू करने पर अमरीका को छोड़कर सभी जी-20 देश सहमत हो गए हैं।

नरेंद्र मोदी ने जी -20 देशों से आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ कार्रवाई की मांग करने वाले हैम्बर्ग घोषणा पत्र के 11 बिंदु के एजेंडे को लागू करने का आग्रह किया है।

प्रधान मंत्री ने कानून बनाने से पहले भगोड़े आर्थिक अपराधियों को लाने और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए नौ बिंदुओं की कार्य योजना भी प्रस्तुत की।

उन्होंने देशों को पर्यावरण को प्रभावित नहीं करने वाली ऊर्जा का उपयोग करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने की भी अपील की।

नरेंद्रमोदी ने जी 20 देशों के लिए विश्व व्यापार संगठन में व्यापक सुधारों का सुझाव दिया।

प्रधान मंत्री अर्जेंटीना की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Photo courtesy AIR : PM Modi in Buenos Aires