map

मौसम विभाग की अगले चार दिनों के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी

नई दिल्ली, 10 अगस्त (जनसमा)।  मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में भारी और बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अलबत्ता राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात,महाराष्ट्र आदि राज्य मौसम विभाग की चेतावनी वाली सूची में नहीं हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जो गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है, उसमें तारीख के अनुसार स्थिति निम्न प्रकार रहेगी :

10 अगस्त :

अरूणाचल प्रदेश तथा उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय की इक्‍का-दुक्‍का जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, कोंकण तथा गोवा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राय़लसीमा, कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

11 अगस्त :

उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा असम, मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी और काफी अधिक वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरूणाचल प्रदेश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

12 अगस्त :

उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

13 अगस्त :

उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

14 अगस्त:

उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है