India USA naval cooperation

भारत अमरीका के बीच नौसैनिक संबंध और मजबूत करने पर बातचीत

अमरीका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन एम. रिचर्डसन ने 13 मई  को भारत के नौसेना प्रुमुख  सुनील लांबा से बातचीत की।

भारत और अमरीका के बीच  नौसैनिक संबंध India USA naval cooperation  मुख्‍य रूप से नौसेना परिचालन और अभ्‍यास, साझा प्रशिक्षण, सूचनाओं के आदान प्रदान ,क्षमता विकास और दक्षता वृद्धि जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

अमरीका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन माइकल रिचर्डसन 12 से 14 मई, 2019  तक भारत की सरकारी यात्रा पर हैं।

उनकी इस यात्रा का उद्देश्‍य भारत और अमरीका के बीच  नौसैनिक संबंध  India USA naval cooperation को और मजबूत बनाने और नौसैनिक सहयोग की नई संभावना तलाशना है।

उन्‍होंने रक्षा सचिव,  वायुसेना प्रमुख और उपसेना प्रमुख सहित कई वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों से भी मुलाकात की।

भारतीय और अमरीकी नौसेना  India USA navy द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्‍तर पर संयुक्‍त रूप से नियमित सुमुद्री अभ्‍यास करती रहती हैं।

मालाबार और रिमपैक अभ्‍यास इसके उदाहरण हैं। विभिन्‍न क्षेत्रों में अंतर संस्‍थागत विकास के लिए भी दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच नियमित रूप से  विशेषज्ञताओं को साझा करने की प्रक्रिया चलती रहती है।

वर्ष 2016 में अम‍रीका द्वारा अहम रक्षा सहयोगी का दर्जा मिलने के बाद से भारत और अमरीका के बीच  नौसैनिक संबंध  India USA naval cooperation हाल के वर्षों में और प्रगाढ़ हुए हैं।

सितंबर 2018 में आयोजित उद्घाटन मंत्रिस्तरीय 2 + 2 संवाद ने भी दोनोंदेशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।