SIMBEX-2018

भारतीय और सिंगापुर नौसेना का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास शुरू

SIMBEX 2018भारतीय नौसेना और सिंगापुर नौसेना  का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिमबेक्स  #SIMBEX-2018 का 25 वां संस्करण  पोर्ट ब्लेयर   अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में में 10 नवंबर, 2018 को शुरू हो गया।

सिमबेक्स 1994 से भारतीय नौसेना  और सिंगापुर नौसेना द्वारा किये जाने वाला वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास है।

यह  अभ्यास अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में 10 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा।

 Image courtesy Indian Navy and MoD

रक्षा मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार दुश्मन की पनडुब्बियों को नष्ट करना, हवाई खतरों का मुकाबला और दुश्मन के युद्धपोतों पर निशाना साधने जैसे अभ्यास इस साल के सिमबेक्स में आयोजित किए जा रहे हैं।