Puri photo taken by Indian Navy

भारतीय नौसेना चक्रवात प्रभावित ओड़िशा में राहत के काम मे जुटी

ओडिशा में आये भंयकर समुद्री चक्रवाती तूफान ‘फानी’ से हुई तबाही के बाद  भारतीय नौसेना  Indian Navy ने  बड़े पैमाने पर बचाव और पुनर्वास कार्य प्रारंभ कर दिया है।

भारतीय नौसेना Indian Navy की पूर्वी नौसेना कमान Eastern naval command ने मंदिर शहर पुरी के  आसपास  हुए  नुकसान का जायजा लेने के लिए नौसेना के डोर्नियर विमान ने इस क्षेत्र का दौरा किया।

अगले कुछ दिनों तक बचाव और राहत बनाए रखने के लिए, पूर्वी नौसेना कमान Eastern naval command  ने अतिरिक्त पोत और अतिरिक्त राहत सामग्री की भी व्यवस्था की है।

पूर्वी नौसेना कमान Eastern naval command के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने व्यक्तिगत रूप से 04 मई को प्रातः चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।

Photo : ओड़िशा के पुरी शहर का भारतीय नौसेना द्वारा एरियल सर्वेक्षण के दौरान लिया गया चित्र

हवाई सर्वेक्षण के आधार पर, पूर्वी नौसेना कमान, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से पुरी और उसके आसपास के उपनगरों में एक तीन-आयामी बचाव और पुनर्वास प्रयास किया जा रहा है।

राहत और पुनर्वास कार्य के तहत खाद्य सामग्री, आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति, कपड़े, अन्य आवश्यक वस्तुएं, रोगनाशक दवाईया, मरम्मत सामग्री, टार्च और बैटरी आदि वस्तुओं को ओडिशा में पुरी के सबसे निकट स्थित नौसेना बेस में युद्धपोत आईएनएस चिल्का पर भेजा गया हैं।

क्षतिग्रस्त पेड़ों, मकानों आदि के मलबे  और अन्य नष्ट साम्रागी को हटाने के लिए आरी एवं कुल्हाड़ी जैसे अन्य समान भी भेजे गये हैं।

नौसेना अधिकारी Indian Navy (ओडिशा) इन राहत सामग्रियों के वितरण कार्य में केंद्रीय समन्वयक की भूमिका निभा रहे है और उनकी एक सामुदायिक रसोई स्थापित करने की भी योजना है।

इसके साथ ही, पूर्वी बेड़े के तीन जहाज समुद्र से भी बचाव और पुनर्वास के प्रयास कर रहे हैं।

आईएन जहाज रणविजय, कदमत्त और ऐरावत, तीन हेलिकॉप्टरों के साथ वर्तमान में पुरी से परिचालन करते हुए समुद्र से हवाई सर्वेक्षण के साथ आवश्यकतानुसार जरूरतों की पूर्ति के लिए त्वरित एक्शन ले रहे हैं।

जहाजों पर स्थित इन हेलीकॉप्टरों से तत्काल सहायता प्रदान की जा रही हैं।

पूर्वी नौसेना कमान ने पुरी के आसपास के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क दलों को पहले से तैनात किया हैं।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे के आज खुलने के साथ, नौसेना Indian Navy द्वारा चेतक और यूएच3एच हेलीकॉप्टरों को राहत प्रयासों और दुर्गम एवं दूरदराज के क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाने के लिए तैनात किया जा रहा है।

भुवनेश्वर में हेलीकॉप्टरों की तैनाती होने से दूरदराज के सड़क संपर्क से कटे क्षेत्रों में फंसे कर्मियों को सुरक्षित स्थानों तक ला जा सकेगा।