5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर टेक्स में छूट की घोषणा

 

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में अंतरिम बजट 2019-20 पेश करते हुए  प्रस्ताव किया कि व्यक्तिगत करदाताओं को 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर टेक्स की छूट दी जारही है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि छोटे कारोबारियों को अब तीन महीने में एक जीएसटी रिटर्न भरनी होगी।

सरकार ने 80,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा दिया।

उन्होंने घोषणा की कि भारत की अर्थ व्यवस्था पांच साल में पांच ट्रिलियन का हो जाएगी।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राष्ट्र 2022 तक न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के लोगों के लिए सतत प्रगति की नींव सुनिश्चित की है।

मंत्री ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में मनरेगा योजना को 60 हजार करोड़ मिलेंगे।

गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.53 करोड़ घरों का निर्माण किया गया है, जो पहले के आंकड़े से पांच गुना अधिक है।

मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख लोग पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।
हरियाणा में 22 वें एम्स खोले जाएंगे।