ISRO logo

इसरो ने वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्‍साहित करने की घोषणा की

इसरो ने पहली बार वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्‍साहित करने और देश में वैज्ञानिकों के पूल को बढ़ाने के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की घोषणा की है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्‍यक्ष डॉ. के. सिवन ने कहा कि इसके अंतर्गत एक महीने के लिए इसरो कार्यक्रम के लिए प्रत्‍येक राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो इसरो केन्‍द्रों पर जाएंगे, वरिष्‍ठ वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे तथा अनुसंधान और विकास सुविधाएं देखेंगे।

डॉ. के.  सिवन ने जानकारी दी कि यात्रा और आवासीय खर्च इसरों द्वारा वाहन किया जाएगा।

डॉ. सिवन ने राज्‍य सरकारों तथा राज्‍य के शिक्षा विभागों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

पहुंच कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए डॉ. सिवन ने कहा कि इस वर्ष इसरो ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिसमें अपने मुख्‍यालय से बाहर रहने के दौरान इसरो अध्‍यक्ष विद्यार्थियों से मिलते हैं और वैज्ञानिक विषयों पर उन के सवालों का जवाब देते हैं।

उन्‍होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा असीमित है और जानने की उनकी क्षमता अनन्‍त है।

इसरो प्रजनटेशन के लिए यहां क्लिक करें –  http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2019/jan/p201911802.pdf