Jai Ram Thakur

जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री के रूप में 27 दिसंबर को शपथ लेंगे

हिमाचल प्रदेश की 13 वीं विधानसभा के नए मुख्यमंत्री के रूप में 27 दिसंबर को शिमला में भाजपा के वरिष्ठ नेता जय राम ठाकुर शपथ लेंगे। ऐतिहासिक रिज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह सवेरे 10 बजे होगा। ठाकुर को गवर्नर आचार्य देवव्रत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा के कुछ नए सदस्यों के भी मंत्रियों के रूप में शपथ लेने की उम्मीद हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होसकते है।

Photo Chief Minister designate Jai Ram Thakur with Union Health Minister JP Nadda at Peterhoff in Shimla on 26 Dec 2017.