Anupriya Patel

सशक्त एवं कमजोर तबके की नेता थीं जयललिता : अनुप्रिया पटेल

नई दिल्ली 06 दिसम्बर(जस)।अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल ने लोकप्रिय नेता और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता  के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे दृढ़ इरादे वाली लोकप्रिय नेता थीं।

उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए वंचित तबके को आरक्षण देकर उनका सामाजिक सशक्तिकरण किया। अपने राज्य में 69 फीसदी आरक्षण देकर एक मिसाल कायम की। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। केंद्रीय मंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनों, समर्थकों और प्रसंशकों को दुख सहन करने की शक्ति दें।