Jharkhand Assembly

झारखंड विधानसभा के चुनावों की घोषणा, पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को

चुनाव आयोग (Election Commission) ने झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) की 81 सीटों के लिए पांच चरणों के मतदान (polls) की घोषणा की है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा।

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly)  का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है।

नई दिल्ली में शुक्रवार 01 नवंबर,2019 को मीडिया से बात करते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner ) सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने जानकारी दी कि दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को, तीसरे का 12 दिसंबर, चैथे चरण का 16 दिसंबर और अंतिम पाँचवें चरण के लिए मतदान 20 दिसंबर को होगा।

उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

झारखंड विधानसभा Photo courtesy Jharkhand Assembly 

पिछली बार भी झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly)  के पांच चरणों में चुनाव हुए थे।

पिछली बार 81 सदस्यों की झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly)  में भारतीय जनता पार्टी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 37 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

पिछले विधानसभा  (Assembly) चुनाव में कई प्रमुख नेता चुनाव हार गये थे इनमें अर्जुन मुंडा, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा, सुदेश महतो आदि थे।