Guinness World Records

किरण उनियाल ने फिर बनाये दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय सेना में कार्यरत कर्नल की पत्नी श्रीमती किरण उनियाल (Kiran Uniyal) ने महिला वर्ग में “तीन मिनट में एक पैर के घुटने से (knee strikes) 263 वार” और “एक मिनट में बारी-बारी से दोनों घुटनों से 120 वार” करने के दो व्यक्तिगत ( Individual ) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) बनाए हैं।

श्रीमती उनियाल ने अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें मार्शल आर्ट, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) शामिल हैं।

इसके पहले इसी वर्ग में 177 वार और 102 वार करने का रिकॉर्ड था। उनके दोनों रिकॉर्डों का लक्ष्य लड़कियों और महिलाओं को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट को प्रोत्साहन देना है।

“तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार” का रिकॉर्ड बनाने के क्रम में उन्होंने पुरुष वर्ग के 226 वार के मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती उनियाल ने “तीन मिनट में एक हाथ की कोहनी से 466 वार” करने का पहला व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records)  कायम किया था।

यह कारनामा जनवरी, 2019 के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records ) के आधिकारिक वीडियो में भी शानदार रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।