Lion

सिंह सत्या और सिंहनी नंदी नये माहौल में ढलने लगे

छत्तीसगढ़ से लाये गये सिंह सत्या (Lion Satya) और सिंहनी नंदी (Lioness Nandi) नये माहौल में ढलने लगे है।

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park) में 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क (Kanan Pendari Zoological Park) से लाया गया सिंह जोड़ा (Lion couple) नये परिवेश में ढलने लगा है।

लगभग 4 वर्ष की आयु वाले दोनों सिंह (Lion ) एक ही माँ की संतान हैं।

फिलहाल इन्हें क्वेरेंटाइन में रखा गया है।

वन्य-प्राणी चिकित्सक सिंह (Lion) सत्या और  सिंहनी (Lioness ) नंदी का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। इनकी खुराक भी सामान्य हो चली है। सत्या 9 किलो और नंदी 8 किलो मांस का भोजन कर रहे हैं।

न विहार प्रबंधन द्वारा इनके लिये बाड़ा तैयार किया गया है। क्वेरेंटाइन अवधि पूरी होने पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन्हें बाड़े में छोड़ दिया जायेगा।

वन विहार में इस समय सत्या और नंदी सहित 4 सिंह (Lion) और 2 सिंहनी (Lioness) हैं।