lok Sabha Election 2019

लोक सभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में 116 संसदीय क्षेत्रों में मतदान

लोक सभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण Lok sabha election 2019 third phase के लिए मंगलवार को 116 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

आज मंगलवार 23 अप्रैल को 18 करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाता 1640 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे।

ये निर्वाचन क्षेत्र 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।

गुजरात के सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों और केरल में 20 सीटों के लिए मतदान होगा।

लोक सभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण  Lok sabha election 2019 third phase में महाराष्ट्र और कर्नाटक में 14-14 सीटों पर , उत्तर प्रदेश में 10, छत्तीसगढ़ में सात, ओडिशा में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच.-पांच, असम में चार, गोवा में दो, जम्मू एवं कश्मीर, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और त्रिपुरा में एक.-एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा।

जम्‍मू एवं कश्‍मीर में आम चुनाव 2019 के तहत अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में होगा। देश में यह अकेला निर्वाचन क्षेत्र है, जहां तीन चरणों में मतदान हो रहा है। अनंतनाग के चार जिलों में अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा हैं।

लोक सभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण  Lok sabha election 2019 third phase  के लिए गुजरात में 371 उम्मीदवार लोकसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में हैं, जबकि 45 उम्मीदवार चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में 19 महिलाओं सहित 249 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दिग्गज नेताओं में बारामती से एनसीपी नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले फिर से चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे.पाटिल के पुत्र डॉ. सुजय विखे.पाटिल अहमदनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में इस चरण में मतदान करने वाले महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं।

बिहार में लोक सभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण  Lok sabha election 2019 third phase में  पांच महिलाओं सहित 32 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

केरल में 20 लोकसभा सीटों के लिए 23 महिलाओं सहित 227 उम्मीदवार मैदान में हैं। 24,970 मतदान केंद्र हैं।
राज्य में 2 करोड़ 61 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। सभी की निगाहें वायनाड निर्वाचन क्षेत्र पर हैं जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्रतीसरे चरण का मतदान (23.04.2019)

 

 

राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश

 

तीसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍या

 

मतदाताओं की कुल संख्‍या

 

 

पुरुष मतदाताओं की कुल संख्‍या

 

महिला मतदाताओं की कुल संख्‍या

 

थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्‍या

 

उम्‍मीदवारों की संख्‍या

 

मतदान केन्‍द्रों की संख्‍या

असम 4 7477062 3815335 3661570 157 54 9577
बिहार 5 8909263 4655306 4244284 225 82 9076
छत्तीसगढ़ 7 12713816 6416252 629699 572 123 15408
गोवा 2 1135811 555768 580043 0 12 1652
गुजरात 26 45125680 23428119 21696571 990 371 51709
जम्मू और कश्मीर * 1* 527154 269603 257540 11 18 714
कर्नाटक 14 23968905 12103742 11863204 1959 237 27776
केरल 20 26151534 12684839 13466521 174 227 24970
महाराष्ट्र 14 25789738 13319010 12470076 652 249 28691
ओडिशा 6 9256922 4799030 4456729 1163 61 10464
त्रिपुरा # 1 1257944 637649 620291 4 10 1645
उत्तर प्रदेश 10 17810946 9620644 8189378 924 120 20120
पश्चिम बंगाल 5 8023846 4106010 3917624 212 61 8528
दादरा और नगर हवेली 1 240858 127628 113230 0 11 288
दमन और दीव 1 119677 59977 59700 0 4 152
कुल 116 188509156 96598912 86226460 7043 1640 210770