Mangalyaan

मंगलयान उपग्रह ने अपनी कक्षा में 1000 पृथ्वी दिन पूरे कर लिए

File photo : The Prime Minister, Shri Narendra Modi being briefed before successful Insertion of Mars Orbiter (Mangalyan) into the Mars orbit, at ISRO Headquarters, in Bengaluru on September 24, 2014.

नई दिल्ली, 19 जून (जनसमा)। मंगलयान उपग्रह ने सोमवार को अपनी कक्षा में 1000 पृथ्वी दिन पूरे कर लिए जिसे भारतीय मंगल ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) के नाम से भी जाना जाता हैं। 5 नवंबर, 2013 को इसरो का इंटरप्लानेटरी मिशन शुरू किया गया था। इसे पहली बार के प्रयास में 24 सितंबर, 2014 को मंगल की कक्षा में स्थापित कर दिया गया था।

मंगलयान ने मंगल की कक्षा के 388 चक्कर पूरे कर लिए हैं। उपग्रह अच्छी स्थिति में है और उम्मीद के मुताबिक काम करना जारी है। मंगल ग्रह के बारे में अंतरिक्ष यान से प्राप्त आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण कार्य जारी है।

File photo PSLV-C25 Mars Orbiter Mission Spacecraft – Mangalyan, successfully launched from Sriharikota on November 05, 2013.Photo Courtesy: ISRO website
इसरो पहले से मंगलायान से प्राप्त हो रहे डेटा का शोध और अनुसंधान के लिए उपयोग करने की घोषणा कर चुकाहै। मंगलयान में लगाये गए कैमरा ने अब तक 715 से अधिक चित्र भेजें है।