Manushi Chhillar

भारत की मानुषी छिल्लर 2017 की नई विश्व सुंदरी बनी

चीन में सान्या में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हरियाणा में जन्मी भारत की मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का लोकप्रिय और प्रतिष्ठित ताज पहनाया गया।  108 देशों की सुंदरियों की कडी चुनौती का सामना करती हुई  भारत की एक 20 साल की मेडिकल छात्रा ने प्रतिष्ठित खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की।

जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब 16 साल पहले सन्   2000 में जीता था।

फोटो मानुषी छिल्लर  सौजन्य : missworld.com

इंग्लैंड, फ्रांस, केन्या और मैक्सिको के प्रतियोगियों के साथ मानुषी ने शीर्ष 5 में स्थान बनाया था।  उसने इस वर्ष मई में फ़ेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 जीता था।

मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाया।

मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड खिताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। रीता फारिया 1966 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय सुंदरी थीं। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्य राय, 1997 में डायना हेडन,  2000 में  प्रियंका चोपड़ा और 2001 में युक्ता मुखी ने विश्व सुंदरी का ताज पहनने में सफलता हासिल की थी ।