Modi

मोदी शनिवार को तीन देशों के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली, 24 जून (जनसमा)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन देशों के दौरे पर रवाना होगए। अपने दौरे के पहले चरण में वह दोपहर को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचेगे।

प्रधान मंत्री ने कहा है कि, पुर्तगाल की अपनी यात्रा के दौरान, आर्थिक सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीके पर चर्चा करेंगे।

मोदी ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि दोनों राष्ट्र आतंकवाद और आतंकवाद के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए माध्यमों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण संभावना तलाश रहे हैं।

प्रधान मंत्री ने कहा, इस साल जनवरी में पुर्तगाल के प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा की भारत यात्रा के बाद भारत-पुर्तगाल ने ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को गति दी है। वह प्रधान मंत्री कोस्टा के साथ बैठक के लिए उत्सुक हैं।

मोदी ने कहा, वह यात्रा के दौरान पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करना चाहेंगे।

प्रधान मंत्री को अपने चार दिन के दौरे के बाद बुधवार सुबह स्वदेश लौट आएंगे।