accident

बसदुर्घटना में मारे गए 46 यात्रियों की मृत्यु पर शोक

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री का बस दुर्घटना पर शोक प्रकट

शिमला, 20 अप्रैल (जनसमा)। हि.प्र.  के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को शिमला जिला के नेरवा के समीप एक निजी बसदुर्घटना में मारे गए 46 यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोकसंदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्माओंकी शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारों से गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटनामें प्रभावित परिवारों तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।