Vladimir Putin

रूस के आधुनिक इतिहास में पहली बार नौसेना परेड

सेंट पीटर्सबर्ग, 31 जुलाई। रूस के आधुनिक इतिहास में पहली बार  मुख्य नौसेना परेड का आयोजन सेंट पीटर्सबर्ग में रविवार को  किया गया। यह आयोजन नेवा  और रोसटेड के  भीतरी बंदरगाह में किया जहां पुतिन ने परेड का निरीक्षण किया। परेड का आयोजन 27 जुलाई, 2017 के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन के कार्यकारी आदेश के अनुसार किया गया था।

परेड में जहाजों और समुद्री वायु सेना इकाई ने भाग लिया। बाल्टिक, काला सागर, उत्तरी और प्रशांत बेड़े और कैस्पियन फ्लोटिला के नौसैनिकों ने परेड में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नौसेना आज न केवल अपने पारंपरिक कार्यों से आगे बढ़ रही है बल्कि नई चुनौतियों का जवाब देने के लिए भी उत्तरदायी है। इसके साथ ही  नौसेना  आतंकवाद और समुद्री लुटेरों के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देरही है।

फोटो: रूस के राष्ट्रपति के कार्यालय के सौजन्य से

उन्होंने नौसेना दिवस की छुट्टी का संदर्भ देते हुए कहा कि   यह छुट्टी हर रूसी क्षेत्र में नौसेना दिवस के रूप में मनाई जारही है ।इसके साथ ही उत्तरी, प्रशांत, बाल्टिक,काला सागर के बेड़े और कैस्पियन फ्लोटिला के नौसैनिक अड्डों परविशेष सम्मान के साथ मनाई जाती है।

पुतिन ने कहा रूस का इतिहास अपनी साहसी और निडर नौसेना की मजबूत समुद्री शक्ति के रूप में हमारे देश  के नाविकों और अधिकारियों की बहादुरी के कारनामों से भरा हुआ है।

शताब्दियों से रूसी नाविकों को जमीन और समुद्र पर अपने सैन्य कौशल में महारत हासिल की है और अपने अद्वितीय नौसैनिक क्षमता से ब्रदरहुड की परंपराओं को मजबूत किया है।