Lok Sabha polls

एनडीए ने बिहार की लोकसभा सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की

एनडीए NDA  ने शनिवार को बिहार की लोकसभा सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों candidates की सूची जारी की। इस सूची में

भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा सहित सात मौजूदा सांसदों के नाम नहीं हैं और उन्हें उम्मीदवार candidatesबनाने लायक नहीं समझा गया।

भाजपा, जद यू और लोजपा के प्रदेश अध्यक्षों ने एक सांझे संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों candidates की सूची जारी की।

भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निर्वाचन क्षेत्र को नवादा से बेगूसराय बदल दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पूर्वी चंपारण से और राम कृपाल यादव को पाटलिपुत्र से चुनाव लड.ेंगे।

अश्वनी कुमार चौबे बक्सर से और आर के सिंह आरं सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे।

इस बार लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके भाई और राज्य लोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जद यू, के कौशल यादव को नवादा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।