Nehru

नेहरू को उनकी 128 वीं जयंती पर देश ने याद किया

भारत ने अपने पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 128 वीं जयंती पर याद किया। 14 नवंबर का दिन उनकी याद में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी समाधि, शांति वन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्र निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जासकता।

पण्डित जवाहर लाल नेहरू का यह फोटो 1991 में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने डीवीआई को दिया था। पुलिस अधिकारी स्व दितिया ब्रिटिश राज की खुफिया सेवा में बर्मा में तैनात थे, जिसे अब म्यांमार कहते हैं। नेहरू उन दिनों, संभवत: 1937-38 में बर्मा की यात्रा पर गये थे। – संपादक