Dushyant Chotala

हरियाणा में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शनिवार को अपना नेता चुनेंगे

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) के नवनिर्वाचित ( Newly elected) भाजपा विधायक (BJP MLA) अपना नेता चुनने के लिए शनिवार 26 अक्टूबर, 2019 को चंडीगढ़ में बैठक कर रहे है।

ह रियाणा में 10 उम्मीदवारों के साथ चुनाव जीतने वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)(JJP)  के नेता दुष्यंत चैटाला (Dushyant Chotala) ने हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका निभाई और स्थिर सरकार के लिए भाजपा को समर्थन देने की बात कही।

उन्होंने और मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने साझा प्रेस मीट में यह बात कही।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  (Amit Shah) ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को हरियाणा में पार्टी की विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए आहूत बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी  का सरकार बनाना तय है और सभी राजनीतिक जोड़तोड़ के कयास समाप्त हो गए हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि पार्टी राज्य में सरकार के गठन के लिए दावा करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करेगी।

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से शुक्रवार को दिल्ली में मुलाकात की।

सत्तारूढ़ भाजपा हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) चुनावों में 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) में भाजपा के पास बहुमत से छह सीटें कम है।

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) के  चुनाव  में कांग्रेस के 31 ,  जननायक जनता पार्टी के दस, इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी केे एक-एक और सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।