Driving License

अहमदनगर में एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी स्टेज पर बेहोश हुए

Gadkari faintशुक्रवार को अहमदनगर में एक कॉलेज के कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी स्टेज पर बेहोश हो गए।

अपराह्न में गडकरी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ब्लड शुगर कम होने से थोड़ी तबियत खराब हुई थी। डॉक्टरों के चेकअप के बाद अब ठीक हूं।

गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए गए थे।

जिस समय राष्ट्रगान चल रहा था और नितिन गडकरी खड़े हुए थे और खड़े-खड़े अचानक उनकी आंखें चढ़ने लगी और वह बेहोश होकर के गिर पड़े।

तत्काल उनके पास खड़े अधिकारियों और महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला।

उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उनके बारे में अधिकृत रूप से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि उनकी तबीयत अब ठीक है और वह अपने अन्य कार्यक्रम में जा रहे हैं।