CM Yogi honored Lucknow-based scientist Dr. Ritu Karidhal Srivastava

एक जिला एक उत्पाद योजना, उत्तर प्रदेश की नई पहचान

लखनऊ, 24 जनवरी। आज उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए का ओडीओपी निर्यात कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2018 में आज ही के दिन हमारी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना का शुभारंभ किया था, जो आज उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिला रहा है।
इस कार्यक्रम को शुरु करने का परिणाम है कि पहले की सरकारों में यूपी का निर्यात जहां 86 हजार करोड़ रुपए का था। वहीं आज उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए का ओडीओपी निर्यात कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट क्रियाशील हैं, जिन्होंने कोरोना कालखंड में दूसरे प्रदेश से वापस आए उत्तर प्रदेश के 40 लाख लोगों को रोजगार दिया।
योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 का वितरण और ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए ‘ओडीओपी मार्ट पोर्टल’ की लॉन्चिंग भी की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सातवें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि नोएडा में पिछले वर्ष आयोजित हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से दुनिया ने उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल को देखा। उस ट्रेड शो में 500 से अधिक विदेशी बायर्स आए थे।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश का सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकिअयोध्यापुरी में प्रभु राम 500 वर्षों के लंबे वनवास को तोड़ते हुए स्वयं अपने धाम में विराजमान हुए हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम हमारे लिए काफी महत्तवपूर्ण हो जाता है।
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान
कार्यक्रम में सीएम योगी ने लखनऊ की रहने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव और कानुपर के नवीन तिवारी को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान सम्मानित किया। डॉ. ऋतु ने भारत के मार्स से ऑर्बिटर मिशन और चंद्रायन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक भी थीं। डॉ. ऋतु 1997 से इसरो के लिए काम कर रही हैं।
नवीन तिवारी ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के स्थानीय व्यवसायों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जोड़ता है। उनका लॉक स्क्रीन सॉफ़्टवेयर वैश्विक स्तर पर 40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन पर मौजूद है।
उद्यमी नवीन ने भारत को विश्व मंच पर स्थापित करने के साथ ही 26 देशों में उपस्थिति दर्ज की है। साथ 3000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।
कलाकारों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हरियाणा, सिक्किम एवं गोवा के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल एवं ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने राम पर लोक गायन प्रस्तुत किया। इसके अलावा श्रीरामोत्सव-2024 के अंतर्गत भक्ति संगीत भी आयोजित हुआ।