heat wave

राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हीट वेव की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार  राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 21 मई के दौरान हीट वेव (heat wave) चलने की संभावना है।

इसी प्रकार 21 और 22 मई, 2020 को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में हीट वेव (heat wave)  की संभावना है।

पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिम राजस्थान के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

उत्तरपश्चिम, मध्य और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कल से निचले स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ीनिकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दक्षिण- पश्चिम मॉनसून विकसित हुआ है।

♦ मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम)अक्षांश 5° उत्‍तर/ देशांतर 85° पूर्व,अक्षांश 8° उत्‍तर/ देशांतर 90° पूर्व, कार निकोबार, अक्षांश 11° उत्‍तर/ देशांतर 95° पूर्वसे होकर गुजरती है।

File photo

♦ दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ अन्‍य हिस्सों, अंडमान सागर एवं अंडमान द्वीप समूह के शेष हिस्सों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

♦ पश्चिमी विक्षोभ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर मध्य क्षोभ मंडल में गर्तिका के रूप में केंद्रित है जो अब देशांतर 69° पूर्व से होकर अक्षांश 28° उत्‍तर की ओर चल रहा है।

♦ पूर्वी बांग्लादेश और मेघालय के आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती हवा मौजूद है।

♦ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से पूर्वी बांग्लादेश और मेघालय के आसपास औसत समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

♦ केरल तट से दक्षिण-पूर्व अरब सागर के बीच समुद्र तल से 3.6 किमी और 4.5 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान 22 मई 2020 को 0830 बजे आईएसटी तक

♦ अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी कर्नाटक के कुछ आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-43° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

अगले 3 दिनों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4° सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

♦ अगले 2 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

22 मई2020  से 24 मई2020 तक बाद के 2 दिनों के लिए मौसम का परिदृश्‍य

♦ पूर्वी भारत के निकटवर्ती भागों, पूर्वोत्तर भारत और द्वीपों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की भी संभावना है।

♦ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने/ गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

♦ देश के शेष भागों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

♦उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के अलग-अलग पॉकेट में हीट वेव (heat wave) यानी गर्मी की लहर चलने की संभावना है।