Prasoon Joshi

प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नई दिल्ली, 11 अगस्त (जनसमा)।  पहलाज निहलानी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान  पर गीतकार लेखक प्रसून जोशी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पहलाज निहलानी शुरुआत से ही विवादों में घिरे रहे थे। उनको हटाए जाने की मांग फिल्म उद्योग में भी सुगबुगा रही थी।

प्रसून जोशी फिल्म उद्योग में सुलझे हुए लेखक और गीतकार माने जाते हैं। उन्हें गीत लेखन के लिए तीन फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं। कला, साहित्य और विज्ञापन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2015 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।  16 सितंबर 1 9 71 को जन्मे जोशी का प्रारंभिक जीवन अल्मोडा में बीता।