Kovind

राष्ट्रपति ने विभिन्न पर्वों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि “सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मौसम बदलने लगता है, मैं इस अवसर पर सभी भारतीयों और विदेशों में बसें देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व के साथ-साथ फसल कटाई के उत्सव पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार पूरे भारत में विविध रूपों में किन्तु समानता के साथ मनाए जाते हैं।

File Photo

यह उत्सव हमारे देश के किसानों और अन्य करोड़ों लोगों के अथक परिश्रम और तप की सराहना का भी होता है।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी देशवासियों की समृद्धि, खुशहाली और भ्रातृत्व भावना को और मजबूत बनाने की भी कामाना की।