Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक परेड की सलामी ली

Paradeराष्ट्र आज 26 जनवरी, शुक्रवार को अपना 69 वां गणतंत्र दिवस शानदार उत्सव के रूप में मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक परेड की सलामी ली ।

इस वर्ष के समारोह में पहली बार 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था, जो हमारे मुख्य अतिथि थे।

इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने अमर जवान ज्योति पर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रगति, वनस्पतियों और जीवों, सामाजिक.,आर्थिक विकास, जनजाजातीय जीवन आदि विभिन्न विषयों पर केन्द्रित चौदह राज्यों और नौ केन्द्रीय मंत्रालयों ने अपनी झांकियों का प्रदर्शल किया।।

पहली बार आकाशवाणी की झांकी ने सभी झांकियों का नंतृत्व किया। आयकर विभाग की झांकी भी इसमें शामिल थी।

राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार .2017 के लिए चुने गए अठारह बच्चों ने भी परेड में भाग लिया।

सीमा सुरक्षा बल के महिला बाईकर्स दल ने रोमांचक प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता।