Modi

मोदी आईएएस 2015 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली,  02 जुलाई (जनसमा)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यहां आईएएस 2015 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित करेंगे। यह केन्द्रीय सरकार के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले आईएएस अधिकारियों का तीसरा बैच है।

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में चरण -2 के प्रशिक्षण के बाद सभी 175 अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा सहायक सचिवों के रूप में केंद्र सरकार के 42 मंत्रालयों (58 विभागों) में 3 जुलाई 2017 से 29 सितंबर, 2017 तक पोस्ट किया गया है।

अपने तीन महीने के कार्यकाल में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें व्यक्तिगत परियोजनाओं, समूह परियोजनाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के कामकाज की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।  पहले बैचों द्वारा सुझाए गए परियोजनाओं की समवर्ती समीक्षा के साथ भारत सरकार के कार्यालय के कामकाज का यह एक्सपोजर  भविष्य के लिए एक अनुभव प्रदान करेगा।