Gehlot feeding cow

अशोक गहलोत ने कहा, सबका कर्तव्य है कि हम गौ सेवा करें

गाय को माता के समान माना जाता है और हम सबका कर्तव्य है कि हम गौ माता की सेवा करें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जालोर जिले की प्रसिद्ध गौशाला गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के अवलोकन के दौरान यह बात कही।
गहलोत ने गौशाला में समृद्धि गैया का पूजन किया और गाय को अपने हाथ से गुड़ के लड्डू खिलाए। उन्होंने पथमेड़ा को गौ सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में सबके सहयोग की आवश्यकता होती है।
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया।
मुख्यमंत्री ने गौ परिक्रमा करने के साथ धनवंतरि चिकित्सालय के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और गौसेवा एवं चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
गहलोत ने गोऋषि स्वामीजी महाराज से आशीर्वाद लिया और गोहितार्थ मंत्रणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री का पथमेड़ा पहुंचने पर गोसेवकों ने स्वागत किया।