रियो ओलम्पिक (टेनिस) : पहले मुकाबले में ही हारकर बाहर हुए जोकोविक

रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त | रियो ओलम्पिक की टेनिस स्पर्धा में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक अपने पहले ही मुकाबले में बड़े उलटफेर का शिकार हुए। विश्व के 141वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जुआन माट्रिन डेल पोट्रो ने शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 7-6 (7-4), 7-6 (7-2) से पारिजत किया। इस हार से जोकोविक का सपना चूर-चूर हो गया और वे रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए।

हार से निराश जोकोविक कोर्ट से वापसी के दौरान काफी भावुक नजर आए। हालांकि, जीत की खुशी से पोट्रो की आंखों में आंसू देखे गए।

जोकोविक के लिए शायद उनके करियर की यह सबसे बड़ी हार हो कि रियो ओलम्पिक में उनका सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

बीजिंग ओलम्पिक-2008 में जोकोविक ने कांस्य पदक जीता था। हालांकि, अर्जेटीनियाई खिलाड़ी पोट्रो से सर्बिया के स्टार खिलाड़ी को लंदन ओलम्पिक-2012 में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण उनका कांस्य पदक जीतने का लक्ष्य अधूरा रह गया।                –आईएएनएस