Dr Mohan Bhagwat

रा.स्व.संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी घोषित

नई दिल्ली, 03 अगस्त (जनसमा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वर्ष 2017-2018 के लिये अखिल भारतीय कार्यकारिणी की घोषणा हाल ही में की गई।  डॉ. मोहन भागवत इस साल भी सरसंघचालक होंगे और सरकार्यवाह सुरेश भय्या जोशी।
सह सरकार्यवाह – सुरेश सोनी, दत्तात्रय होसबले, डॉ. कृष्ण गोपाल,वी भगैय्या ।

देश में संघ से 3 अगस्त तक 4 लाख 59 हजार 907 लोग जुड चुके हैं।

अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख – स्वांत रंजन
अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख – मुकुंद सीआर
अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख – सुनील कुलकर्णी
अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख – जगदीश प्रसाद
अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख – अनिरुद्ध देशपांडे
अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख – अरुण कुमार
अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख – सुनील देशपांडे
अखिल भारतीय सेवा प्रमुख – पराग अभ्यंकर
अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख – राजकुमार मटाले
अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख – गुणवंत कोठारी
अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख – मंगेश भेंडे
अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख – अनिल ओक
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख – डॉ. मनमोहन वैद्य
अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख – नरेंद्र कुमार
अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख – सुरेश चंद्र
अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख – विनोद कुमार
अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख – अद्वैत चरण दत्त
अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य – मधुभाई कुलकर्णी, शंकर लाल, डॉ. दिनेश कुमार, इंद्रेश कुमार, सुनील पाद गोस्वामी, अशोक बेरी, हस्तीमल, महावीर, सुहास हिरेमठ, सांकल चंद बागरेचा।
अखिल भारतीय कार्यकारिणी निमंत्रित सदस्य – मदन दास देवी, बालकृष्ण त्रिपाठी, सेतु माधवन, जे नंद कुमार।

सन् 2015 के अंत तक संघ की दृष्टि से देश में 265 विभाग, करीब 840 जिले और 6100 ग्रामीण खण्ड हैं। संघ का आधिकारिक तौर पर कहना है कि 90 प्रतिशत खंडों तक संघ कार्य पहुंच चुका है और अब 55000 मंडलों तक कार्य पहुंचे ऐसा विचार करना है।

फाइल फोटो डॉ. मोहन भागवत