Sheila Dikshit

शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का रविवार 21 जुलाई,2019 को दिल्ली के निगामबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (cremated) कर दिया गया।

कांग्रेस की दिग्गज नेता 81 वर्षीय शीला दीक्षित (Sheila Dikshit)  का शनिवार 20 जुलाई को दिल्ली के एक अस्पताल में  हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया था।

अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) , प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में से थे।

इससे पहले शीला  दीक्षित (Sheila Dikshit)  को श्रद्धांजलि देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उनकी खास दोस्त थीं और बड़ी बहन की तरह मानती थी। उन्होंने कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति थी।

वयोवृद्ध भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी ( Lal  Krishna Advani) और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj ) ने भी दीक्षित के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

शीला  दीक्षित (Sheila Dikshit)  के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय ले जाया गया जहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत और कमलनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

1998, 2003 और 2008 में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहने वाली शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को दिल्ली के सर्वांगीण विकास की नायिका कहा जाता है जहाँ से दिल्ली को विश्व स्तर की राजधानी बनाने के एक नए युग की शुरुआत हुई थी।