Check post

भारत में 22 राज्यों के सभी चुंगी (चेक पोस्ट) हमेशा के लिए समाप्त

नई दिल्ली, 04 जुलाई (जनसमा)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 1 जुलाई 2017 लागू किया गया है। इसके लागू होते ही भारत में 22 राज्यों के सभी चुंगी (चेक पोस्ट) समाप्त कर दिये गये है।

व्यापारियों और जानकारों का कहना है कि चैक पोस्टों का हटाया जाना देश में सालों से चल रहे भ्रष्टाचार के बड़े अड्डों का समाप्त होना है। इससे न केवल व्यापारी समाज तथा ट्रांसपसेर्ट कम्पनियां  राहत की सांस लेंगे बल्कि आवागमन में समय की भारी बचत होगी।

विवरण नीचे दिए गए हैं –1. आंध्र प्रदेश 2. अरुणाचल प्रदेश 3. बिहार 4. गुजरात 5. कर्नाटक 6. केरल 7. मध्य प्रदेश  8. महाराष्ट्र 9. सिक्किम 10. तमिलनाडु 11. पश्चिम बंगाल 12. छत्तीसगढ़ 13. दिल्ली 14. गोवा 15. हरियाणा 16. झारखंड 17. ओडिशा 18. पुडुचेरी 19. राजस्थान 20. तेलंगाना 21. उत्तर प्रदेश 22. उत्तराखंड

फाइल फोटो :  बांगलादेश से चावल लेकर आने वाला ट्रक त्रिपुरा चैक पोस्ट से भारत में प्रवेश करता हुआ।

राज्य जहां चुंगियों (चेक पोस्ट) को समाप्त करने की प्रक्रिया जारी है, वे हैं 1. असम 2. हिमाचल प्रदेश 3. मणिपुर 4. मेघालय 5. नागालैंड 6. पंजाब 7. मिजोरम 8. त्रिपुरा