Smriti Irani

स्‍मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार

नई दिल्ली, 18  जुलाई (जनसमा)। एम वेंकैया नायडू के उपराष्‍ट्रपति का उम्‍मीदवार बनने के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।

नायडू ने सोमवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। नायडू के पास इसके अतिरिक्‍त शहरी विकास मंत्रालय भी था, इसका अतिरिक्त प्रभार नरेंद्र तोमर को दे दिया गया है।

अब मोदी मंत्रिमण्डल के कई मंत्रियों के पास अतिरिक्त प्रभार है। यह माना जारहा है कि मोदी शीघ्र अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार करेंगे।

उपराष्ट्रपति पद पर वेंकया नायडू का निर्वाचन लगभग तय माना जारहा है, जिनके पास दो मंत्रालय थे। इसके अलावा रक्षा और पर्यावरण मंत्रालय भी अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं।

मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद से रक्षा मंत्रालय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास है और अनिल माधव दवे के निधन के बाद से पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन के पास है।