Solar eclipse

15 फरवरी को सूर्य ग्रहण : वर्ष 2018 में 5 ग्रहण हैं

15 फरवरी को सूर्य ग्रहण हैं। वर्ष 2018 में 5 ग्रहण हैं। इनमें 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। एक चंद्र ग्रहण हम 31 जनवरी को देख चुके हैं। दो आंशिक सूर्य ग्रहण 13 जुलाई और 11 अगस्त,2018 को होंगे।

2018 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया,,अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्सों में दिखाई देगा। यह  कुल 103 मिनट का होगा।

चंद्र ग्रहण 27 जुलाई, 2018 को रात 11 बजकर 54 मिनट 27 सेकण्ड पर शुरू होगा। इसकी समाप्ति 28 जुलाई को 2 बजकर 43 मिनट 11 सेकण्ड पर होगी।

यह ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि 15 फरवरी, 2018 को दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका महाद्वीप में दिखाई देगा। दक्षिण अमेरिका में यह मुख्य रूप से अर्जेंटीना, उरुग्वे और चिली के कुछ शहरों में दिखाई देगा।

यह सूर्य ग्रहण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, फिजी, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य एशियाई देशों से दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और उत्तरी दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों से ग्रहण में से कोई भी दिखाई नहीं देगा।

File Photo Courtesy : NASA

यह सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स, मेंडोज़ा, कॉर्डोबा, सैंटियागो, चिली में पंटा एरेनास और मोंटेवीडियो, साल्टो, उरुग्वे में रिवेरा तथा कुछ प्रसिद्ध शहरों से दिखाई देगा।

इसके बाद 11 अगस्त को सूर्य ग्रहण होगा, वह भी आंशिक ही है। यह दिल्ली में दिखाई नहीं देगा न भारत के किसी हिस्से में
दृश्यमान होगा।