Shushama

सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा पर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं जहां वह देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी। उनकी यात्रा से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दीर्घकालिक संबंध और घनिष्ठ तथा मजबूत होंगे।

वर्ष 2018 भारत-दक्षिण अफ्रीका के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 25 साल हु हैं। साथ ही पीटरमैरिट्सबर्ग रेलवे स्टेशन की घटना की 125 वीं वर्षगांठ है। यह वह स्टेशन है जहां गांधीजी को रेल से उतार दिया गया था। इसके अलावा यह साल दक्षिण अफ़्रीका के प्रतिष्ठित नेता नेल्सन मंडेला की 100 वीं जन्म शताब्दी भी है।

एक ट्वीट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविेश कुमार ने कहा कि विदेश मंत्री सोमवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी।

श्रीमती स्वराज ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका जाते समय रास्ते में मॉरीशस रुकी थीं और उन्होंने मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रवीण कुमार जुगनुथ से मुलाकात की। इसका उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत बनाना था।

दक्षिण अफ्रीका में श्रीमती स्वराज महात्मा गांधी से संबंधित स्थानों की यात्रा भी करेंगी।