Tag Archives: शुभकामनाएं

सेना दिवस

सेना दिवस पर मोदी ने दी सैनिकों को शुभकामनाएं

सेना दिवस के अवसर पर आज 15 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना के सभी कर्मियों, पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “सेना दिवस पर, मैं सेना के सभी कर्मियों, पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और वे हमेशा हमारे सैनिकों का आभारी रहेंगे। उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय उनकी सेवा के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।” https://bit.ly/3WcC38P

स्थापना दिवस

मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 21 जनवरी, 2021 को वहां लोगों को शुभकामनाएं दीं। मेघालय एक ट्वीट में  मोदी ने कहा, “राज्य के स्थापना दिवस पर मेघालय की बहिनों और भाइयों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। इस राज्य को उसकी असाधारण विनम्रता और भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है। मेघालय के युवा रचनात्मक और उद्यमशील हैं। आने वाले समय में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर सकता है।” त्रिपुरा एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा “त्रिपुरा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई।त्रिपुरावासियों  के सहृदयतापूर्ण स्वभाव की पूरे भारत में सराहना की जाती है।राज्य ने विभिन्न…