स्थापना दिवस

मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर मोदी ने दीं शुभकामनाएं

स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 21 जनवरी, 2021 को वहां लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मेघालय

एक ट्वीट में  मोदी ने कहा, “राज्य के स्थापना दिवस पर मेघालय की बहिनों और भाइयों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। इस राज्य को उसकी असाधारण विनम्रता और भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है।

मेघालय के युवा रचनात्मक और उद्यमशील हैं। आने वाले समय में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर सकता है।”

त्रिपुरा

एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा “त्रिपुरा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई।त्रिपुरावासियों  के सहृदयतापूर्ण स्वभाव की पूरे भारत में सराहना की जाती है।राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह उत्साह आगे भी बना रहे इसकी कामना करता हूं”।

मणिपुर

एक ट्वीट संदेश में कहा “मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। देश के विकास में मणिपुर के लोगों के योगदान पर भारत को गर्व है। मणिपुर नवाचार और खेल प्रतिभाओं का केन्द्र है। मैं राज्य को उसकी विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं”।