Tag Archives: International Trade Fair

Rajasthani Dance

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां 

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार शाम 38वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां  दी। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये लोक कलाकारों ने राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया, घूमर, तेरह ताली, चरी, बैल नृत्य, मयूर , बृज की होली,चंग ढप आदि लोक नृत्यों के अलावा लोक कलाकारों  लंगा मांगणिहार  का खड़ताल एवं अलवर का भपंग वादन ने भी दर्शकों का मन मोहलिया। कार्यक्रम की शुरुआत जोधपुर से आये रफीक लंगा एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत खड़ताल वादन एवं गायन से हुई। अनीशुद्दीन एवं साथी कलाकारों ने चरी नृत्य की प्रस्तुति दी।  चूरू के पाबूसर से आये गोपाल गीला एवं साथियों ने चंग ढप नृत्य पेश किया। इसी प्रकार अलवर के युसुफ खान मेवाती ने भपंग वादन से सभी को आनंदित किया। अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना श्रीमती गुलाबो की पुत्री सुश्री राखी गुलाबो ने  कालबेलिया एवं घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। बूंदी के करवर से आये हरि शंकर नागर एवं साथियों ने बैल व कच्छी घोड़ी नृत्य से समा बांधा। पाली के पादरला से आयी श्रीमती दुर्गा देवी एवं साथी कलाकारों ने तेरह ताली नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या का समापन डीग भरतपुर के जितेंद्र पाराशर एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर व फूलों की होली नृत्य से हुआ। प्रारम्भ में राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती गुंजीत कौर,डप निदेशक दिनेश सेठी एवं राजस्थान सूचना केंद्र के अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

Hunar Haat

‘हुनर हाट’ में मिलेगा हुनरमंद कारीगरों द्वारा बनाया सामान

देश भर के हुनरमंद कारीगरों और तिहाड़ जेल के कैदियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प और हथकरघा के उत्कृष्ट नमूनों के साथ बुधवार को  प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया गया। हुनर हाट तिहाड़ से त्रिपुरा, कश्मीर से कन्याकुमारी और कर्नाटक से कोलकाता तक…

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान मण्डप का शुभारंभ

जयपुर, 14 नवम्बर (जस)। राजस्थान के नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार को शुरू हुए चौदह दिवसीय 36वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में केन्द्रीय विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी ने राजस्थान मंडप का फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। चौधरी ने सर्वप्रथम मुख्य…