Modi

राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए संकल्प लें : मोदी

नई दिल्ली, 30  सितंबर ।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में लाल किले के पास माधव दास पार्क में दशहरा समारोह में भाग लिया  और  नागरिकों से आग्रह किया कि विजयदशमी के इस दिन 2022 तक राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ रचनात्मक तरीके से योगदान करने के लिए एक संकल्प लें, जब भारत अपनी आजादी के 75 साल मना रहा होगा।

मोदी ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने से पहले लाल किले के श्री धार्मिक राम लीला में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “दशहरा जैसे त्योहार को सिर्फ मनोरंजन के स्रोत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे कुछ करने की एक महत्वाकांक्षी और संकल्प बनाना चाहिए।”

अपने संबोधन में प्रधान मंत्री ने सभी को 2022 तक, जब राष्ट्र अपना 75 वां स्वाधीनता वर्ष मना रहा होगा, देश को सकारात्मक योगदान देने के लिए संकल्प लेने को कहा।

“भारतीय त्योहार महोत्सव की मात्र घटनाएं नहीं हैं बल्कि समाज को शिक्षित करने के लिए भी माध्यम हैं, त्यौहार हमें समाज के मूल्यों के बारे में बताते हैं, वे हमें एक समुदाय के रूप में एक साथ रहने के लिए भी सिखाते हैं”, प्रधान मंत्री ने कहा।

प्रधान मंत्री ने कहा कि त्यौहार हमारी सामूहिक ताकत, सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिबिंब है। इसके अलावा वे खेती, नदियों, पहाड़ों, प्रकृति आदि से जुड़े हैं।